न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न संकुल के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।

मौके पर निर्णायक मंडली में प्रधानाध्यापक मु. कमरुल हक,अखिलेश कुमार यादव,शिक्षक प्रेम कुमार परदेशी,राकेश कुमार सिंह के द्वारा छात्र – छात्राओं का भाषण को सुना। वर्ग 9-10 के प्लस टू राजकीय कृत राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा के सुहानी भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वर्ग 11-12 के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़मारा के आरजू जारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दोनों प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लेखापाल अरुण कुमार, आईसीटी समन्वयक मो. नौशाद,संसाधन सहायक मो. रहमान,विभिन्न विद्यालय के शिक्षक में कुमार शेखर,चंद्र किशोर पासवान आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment