न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अनियंत्रित टोटो पलटी,9 लोग घायल

कुरसेला /कटिहार -थाना क्षेत्र के एसएच-77 पर डुमरिया नहर पुल के समीप मंगलवार को यात्रियों से भरी टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टोटो पर सवार नौ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए समेली सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया।

हालांकि हादसे के बाद चालक टोटो सीधा कर मौके से निकल गया। बताया गया कि टोटो चांदपुर की ओर से यात्रियों को लेकर कुरसेला आ रही थी।

इसी दौरान डुमरिया नहर पुल के पास सामने से आ रही वाहन ने चकमा दे दिया, जिसमें चालक का टोटो पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को टोटो से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

Share this news

Leave a Comment