न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की हुई समीक्षा



कटिहार–बिहार विकास मिशन के अध्यक्ष सह विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त डॉ नेहा कुमारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहे।

समीक्षा क्रम में विकास आयौक्त ने पूर्व से निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मति के कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया।वहीं नये आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के निर्माण से संबंधित कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा करा लेने पर जोर दिया।विकास आयुक्त ने विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों,आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रखंड,पंचायत स्तरीय भवनों सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का विभागवार सर्वेक्षण एवं आवश्यक कार्यों को  चिन्हित करने का निर्देश दिया ।

बैठक में सभी सरकारी भवनों की साफ-सफाई, मरम्मति, रंग-रोगन, सौंदर्याकरण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान देने के साथ
विद्यालयों में भवन, वर्ग-कक्ष, किचन शेड,शौचालय आदि के अनुरक्षण के साथ आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त वर्ग-कक्ष एवं भवन निर्माण करवाने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, आवश्यक मरम्मति एवं मरीजों के अनुकूल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने और कार्यों की नियमित समीक्षा,स्थल निरीक्षण एवं प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान विकास आयुक्त श्री सिह ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं अभिसरण स्थापित कर कार्यों में अनावश्यक विलंब पर विराम लगाने की बात कही तथा कायाकल्प पोर्टल पर कार्यों की प्रगति नियमित रूप से अद्यतन करने एवं भौतिक- वित्तीय प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन तैयार रखने का भी निर्देश दिया ।

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं सुविधाओं को बेहतर, स्वच्छ, उपयोगी और क्रियाशील बनाना है तथा आवश्यकता के अनुरूप नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करना है।जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा अभियान के तहत चिन्हित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा  कार्य कलापों का नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment