मिशन छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान को लेकर अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण कैम्प आयोजित ।
जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने को ले जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया
वैक्सीनेशन अभियान की गति को रफ्तार देने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों का लिया जाएगा सहयोग
सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल किया जाएगा
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये संचालित अभियान को रफ्तार देने के लिए जिले के अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कार्यक्रम की शुरुआत की । जिले में 18 वर्ष के ऊपर के लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण के लिए आयोजित कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा निरीक्षण किया गया |इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रति प्रखंड टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं | जहां 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा टीका एक्सप्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का लाभ सभी पात्र लाभुकों को देने के लिए अंजुमन इस्लामिया स्थित बनाये गए कोविड टीकाकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया तथा टीकाकरण के लिए उपस्थित लोगों से फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम , प्रखंड विकास पदाधिकारी , डॉ अमित राव एस एम ओ डब्लूएचओ , यूनिसेफ एवं सीफार के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि टीकाकरण का यह विशेष अभियान दिसंबर माह के अंत तक संचालित किया जायेगा। जिसमें जिले के कुल 70 % व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है| टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसी क्रम में विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में लोगों को टीकाकृत किये जाने को लेकर विशेष अभियान का संचालन किया गया। इसे लेकर 72 स्थानों पर टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। अभियान की सफलता को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ आम जिलावासियों से मिले सहयोग के प्रति अभार जताया।
निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि विश्व योग दिवस पर जिले में संचालित विशेष टीकाकरण अभियान बेहद सफल साबित हुआ। उन्होंने इसके लिये आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों से मिले सहयोग को सराहा। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में लगातार इस तरह का अभियान संचालित किया जायेगा। ताकि हम कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौती को मात दे सकें। डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजीम ने अभियान की सफलता में स्थानीय मीडिया से मिले सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर जमीनी स्तर पर जरूरी तैयारी की गयी थी। इसे देखते हुए आगामी दिनों में फिर से इसी तरह के अभियान का संचालन किया जायेगा। ताकि बचे हुए लोगों को टीकाकृत किया जा सके।
- जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंड स्तर पर बैठक कर सभी जनप्रतिनिधि से सहयोग प्राप्त कर सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। संक्रमण की संख्या में कमी आई है। बावजूद इसके हमें अलर्ट रहना है, खुद को जागरूक रखना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी मुखिया गण अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ताकि टीकाकरण से सभी को आच्छादित किया जा सके। 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले वृद्धों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग वाले बीमार लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। - वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है:-
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया जिले में कुल 158568 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29294 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गयी है|मैंने खुद टीका की दोनों डोज ली है| टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है|. सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- राहत संस्था द्वारा 12वीं बटालियन SSB में जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोरकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से सोमवार को राहत संस्था एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में … Read more
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराममुरलीधर झा/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के समेसर पंचायत अंतर्गत तकिया वार्ड संख्या-09 से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में महादेव गणेश के पुत्र टिंकू गणेश की मौत हो गई। घटना … Read more
- घायल अवस्था में सड़क किनारे से वृद्ध बरामद,अस्पताल में करवाया गया भर्तीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत के गेरामारी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। वृद्ध को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा … Read more
- अवैध बालू लदा डीसीएम ट्रक जब्त, चालक फरारसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने बालू लदे एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। जब्त वाहन पर करीब 500 सीएफटी बालू लदा … Read more
- भोजपुरी फिल्म स्टार रामकुमार भगत को मिला ‘भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान’माला, अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तकें भेंटकर किया गया सम्मानित, भोजपुरी सिनेमा और समाजसेवा में योगदान की हुई सराहना फारबिसगंज/अरुण कुमार भोजपुरी भाषा, लोकसंस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने वाले … Read more
- शादी में दुल्हन की नुमाइश और बारात पर भड़के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमानशादी में दुल्हन की नुमाइश, मुंह दिखाई और वलीमा में उपहार लेने की प्रथा पर उठाए सवाल; बोले- टोपी की तादाद बढ़ी, लेकिन बेटियों के सिर से दुपट्टा सरक गया शरीयत, समान नागरिक … Read more
- लोहे की रॉड से युवती के सिर पर किया जानलेवा हमला, पिता के साथ भी मारपीटबाल पकड़कर जमीन पर पटका, सिर पर वार से फटा सिर; गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती, पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी संवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग इलाके में … Read more
- भवन निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बड़ी चोरी, लैपटॉप सहित सरकारी दस्तावेज और जरूरी सामान गायबपारिवारिक फोटो, विभागीय डेटा और महत्वपूर्ण पत्राचार भी थे लैपटॉप में सुरक्षित; तीन पेन ड्राइव, आठ हजार रुपये नकद और गैस सिलेंडर भी ले उड़े चोर संवाददाता/किशनगंज शहर में चोरों का आतंक अब … Read more
- KatiharNews:रौतारा पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 615 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार60 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार और एमटी बाइक जब्त; एसपी के निर्देश पर पुलिस-डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई कटिहार:जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रौतारा पुलिस … Read more
- चातुर्मास में चौथा मासखमण अभिनंदन समारोहकटिहार में देव गुरु धर्म की कृपा बरसी है- मुनि प्रशांत कटिहार – मुनिश्री प्रशांत कुमार एवं मुनिश्री कुमुद कुमार के सान्निध्य में कटिहार चातुर्मास का चौथा मासखमण तप अभिनंदन आयोजित हुआ। अभिनंदन … Read more
- करंट लगने से एक युवक की मौत,बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोशपहले भी कई मवेशियों की जा चुकी है जान, तार हटाने की जनप्रतिनिधियों की मांग को विभाग ने किया अनसुना फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के टेरियापार गांव में 11 … Read more
- हसनगंज में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत,11,181 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्यहसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के … Read more
- एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार पंच की मौत,परिजनों में पसरा मातमपोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के पास हादसा कुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर पोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर … Read more
- जिलाधिकारी ने अपने दोनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआतपहले अपने बच्चों को, फिर जिले के हर बच्चे को – जिलाधिकारी ने दिया मिसाल कटिहार – सदर अस्पताल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ एक बेहद प्रेरक और भावुक … Read more
- तीन दुकानों का ताला काटकर चोरी,जांच में जुटी पुलिसमोबाइल समेत नकदी लेकर फरार हुए चोर हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया हाट कालसर में शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन,नेताओं ने जताया शोकमनसाही /कटिहार – मनसाही जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल(64) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते हैं राजनीतिक दल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों … Read more