बिहार /डेस्क
बिहार की राजनीति में खासी दिलचस्पी दिखा रही है लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिनी आचार्य ।मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से लालू यादव की बेटी रोहिनी आचार्य लगातार बिहार सरकार के खिलाफ हमलावर है ।रोहिणी हर दिन ट्वीट कर बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार के ऊपर निशाना साध रही है ।रोहिणी ने सीएम नीतीश कुमार को कोरोना महामारी को लेकर जम कर घेरा है ।उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पग-पग पर लूट रहा हो..!अबला की अस्मत..!ना सुने पुकार..!बन गई है जो..!अन्धी,गूंगी और बहरी सरकार..!!नहीं सम्भाल रहा बिहार तो उतार क्यूँ नहीं जाते कुर्सी कुमार …एक अन्य ट्वीट में उन्होने लिखा विकास का जो नालंदा मॉडल था..!मानवता को शर्मसार करने वाली..!इन तस्वीरों ने..!जनमत चोरों की विकास के..!खोखले दावे को..!और एंबुलेंस चोर के संग साझेदारी में!पल भर में मटियामेट किया..!!
रोहिणी ने राज्य सभा सांसद सुशील मोदी पर भी जम कर निशाना साधा और ट्वीट कर कहा कि एंबुलेंस चोर का हितैषी बनकर..!जीवन रक्षक उपकरण..और वैक्सीन को विदेश भेजकर..!पैसा वसूली में ही डूबा है..!लालू राबड़ी का चालीसा पाठ करके.!अपने कुकर्मों को..!मिटाने में ही तू लगा रहता है..!!
रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया और एक कार्टून साझा करते हुए उन्होने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि अच्छे दिनों की आस में..!दो गज ज़मी भी ना मिल सकी..!15 लाखों के ख़्वाब में..!लुट गए जो हम..!तेरे झूठे जुमले के वादों में..!!
रोहिणी यही नहीं रुकी और उन्होने बढ़ते तेल की कीमतों पर पीएम मोदी पर निशाना साधते ट्वीट कर कहा कि फेंकू.. तुम तेल के दाम हर रोज 1, 2 रुपये मत बढाओ, सीधे 150 रुपए कर दो,डरों मत देश मे जनता कुछ नहीं कहेगी,सब को आप ने काम पर जो लगा दिया..परिजनों के अंतिम संस्कार कराने पर,तुम बेशर्मी से मुस्कराओ और सकारात्मक होने का दिव्य ज्ञान बांटो..बेशर्म_मोदी
बता दे कि रोहिणी आचार्य दिल्ली में रहती है और अभी अपने बीमार पिता लालू प्रसाद यादव की सेवा में जुटी हुई है । दिल्ली एम्स से छुट्टी मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव उन्हीं के पास है ।रोहिणी ने अपने ट्विटर हैंडल में अपने भाई सह बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ अपनी तस्वीर लगाई है ।रोहिणी ने अपने भाई की तारीफ में भी ट्वीट किया है और लिखा है सेवा करते हैं..हम करते रहेंगे..इस विपदा की घड़ी में..जनता को तन मन से..सदा साथ निभाएंगे..
ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि वो जल्द ही बिहार की राजनीति में इंट्री ले सकती हैं ।बता दे कि लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मिसा भारती सक्रिय राजनीति में है और वो राज्यसभा सांसद है।
अन्य खबरें पढ़े
- शिक्षकों को प्रशांत किशोर की दो टूक: “बार-बार ठगे जा रहे हैं, अब वोट की ताकत पहचानिए”रिपोर्ट :मनोज कुमार जन सुराज के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति को लेकर सरकारों पर तीखा हमला बोला। शिक्षक समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की … Read more
- बूथ स्तर तक जदयू संगठन मजबूत करने पर जोरअतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में शेरशाहवादी समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग किशनगंज /मनोवर आलम जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक गुरुवार को किशनगंज अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ … Read more
- दुष्कर्म मामले के फरार नामजद आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तारसिलीगुड़ी नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में छिपा था आरोपी पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म मामले के फरार नामजद … Read more
- अररिया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी,पत्र लिखने वाले ने खुद को बताया वकील,पत्र में कथित पत्नी का नंबर भी लिखाअररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट अररिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।मालूम हो की इस बार ईमेल नहीं बल्कि बंद लिफाफे में एक पत्र मिला है।जिसके बाद हड़कंप मच गया। … Read more
- अखिलेश यादव को राम मंदिर से कोई लेना-देना नहीं, वे फासिस्ट सोच के व्यक्ति हैं : डॉ दिलीप जायसवालअररिया में बोले राजस्व मंत्री—सत्ता के लिए बेचैन है कांग्रेस, देश से नहीं कोई सरोकार; पीएम मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा सेवा संकल्प अभियान अररिया /अरुण कुमार भाजपा की बैठक में शामिल होने अररिया पहुंचे बिहार के … Read more
- किशनगंज में अवैध तस्करी एवं टैक्स चोरी पर नकेल कसने की तैयारी: गलगलिया चेक पोस्ट के अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने की संयुक्त बैठककिशनगंज/प्रतिनिधि जिले में अवैध तस्करी और टैक्स चोरी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार ठाकुरगंज ब्लॉक सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की … Read more
- KatiharNews:दो दिनों से फिर बढ़ रहा बाढ़ का पानीबरारी-सेमापुर के निचले इलाकों में बढ़ी चिंताखेतों में पानी फैलने से फसल बर्बाद, मवेशियों के चारे का भी संकट; प्रशासन अलर्ट मोड पर बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से बाढ़ पानी … Read more
- राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंगकटिहार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, बरमसिया कटिहार में राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप ज्योति प्रज्वलन के … Read more
- पूर्व डिप्टी सीएम ने किया हसनगंज स्कूल का औचक निरीक्षणशैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा हसनगंज/कटिहार – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के … Read more
- ग्रामीण बैंक चांदपुर शाखा ने चलाया विशेष ऋण वसूली अभियानकर्जदारों के ठिकानों पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी एकमुश्त राशि जमा करने पर मिली राहत कदवा/कटिहार-उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की चांदपुर शाखा की ओर से विशेष ऋण वसूली अभियान चलाया गया।इस दौरान बैंक के अधिकारी को … Read more
- शिक्षक विप्लव कुमार को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार,5 सितंबर को पटना में होंगे सम्मानितकटिहार–जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अरिहाना के शिक्षक विप्लव कुमार का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में उन्हें इस प्रतिष्ठित … Read more
- नौ दिनों तक मिड-डे मील बंद रहने पर माहीनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका निलंबितबारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के माहीनगर प्राथमिक विद्यालय में नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका वंदना सिन्हा को … Read more
- बीस सूत्री की बैठक में उठा बांध की सुरक्षा और विकास कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दापंचायतों में घटिया आरसीसी कुर्सी,आरओ प्लांट व जिम के नाम पर राशि खर्च की जांच की मांग बरारी / कटिहार – प्रखंड सभागार में स्थानीय विकास कार्यो जनसमस्याओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर … Read more
- भाजपा के द्वारा सेवा समर्पण और संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजनसेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” कटिहार – भारतीय जनता पार्टी कटिहार की ओर से देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन … Read more
- माता-पिता को बेरहमी से लाठी डंडा से मारने वाला कुपुत्र बेटा गिरफ्तार,भेजा गया जेलआजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आजमनगर रोड स्टेशन के निकट स्थित गांव नलकूप्पा निवासी राखाल सिंह अपने बुजुर्ग माता पुरण देवी-पिता चिरकुट सिंह को लाठी डंडा से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने का मामला … Read more
- देशी कट्टा और स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात शीशिया गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार व स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन में जन्माष्टमी की धूम,नन्हे-मुन्नों ने बाल कृष्ण की लीलाओं से मोहा मनकटिहार – जयमाला शिक्षा निकेतन, हृदयगंज, कटिहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पंचम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान … Read more
- भेलाई गांव के आयोजित हुआ समरसता शिविर,प्राप्त 32 आवेदनों का हुआ निष्पादनडंडखोरा/कटिहार–पूर्व से बनाये गये रोस्टर के अनुसार प्रखंड के भमरैली पंचायत अन्तर्गत भेलाई अनुसूचित जाति के मोहल्ले में गुरु रविदास के 650 वीं जयंती वर्ष पर गुरुवार को समरसता शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार … Read more
फोटो साभार :रोहिणी आचार्य ट्विटर हैंडल





