प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष : मेष राशि के जातकों को ऑनलाइन ऑफिस से संबंधित जरूरी मीटिंग में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अपने पक्ष को दमदारी से रखने के चक्कर में वाद-विवाद में ना फंसे। टैक्स से संबंधित पुराने कार्यों को निपटाने के लिए दिन अनुकूल है, जरूरी कागजात तैयार करेंगे। व्यापारी वर्ग चोरी-छिपे काम करके धन कमाने के अवसर तलाश लेंगे।
वृष :वृष राशि के व्यापारियों को अपने ग्राहकों से तल्खी से बात करने से बचना चाहिए। आपका गलत व्यवहार आपके ग्राहकों को हमेशा के लिए आपसे दूर कर सकता है। व्यवसाय में धन के अधिक निवेश से इस समय में बचें। धन प्राप्ति में बाधाएं बनी रहेंगी। अपने क्लाइंट के साथ भविष्य की मीटिंग के निर्धारण की संभावना भी बनती है।
मिथुन:मिथुन राशि के जातक अपने दुश्मनों की वजह से बहुत समय से परेशान है ,आज अपने बुद्धि बल का प्रयोग कर उन को हराने के हर संभव प्रयास करेंगे। व्यावसायिक उधार पैसे पाने के लिए लोगों पर दबाव बनाना, धन प्राप्ति में सहायक बनेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनी हुई है।
कर्क :कर्क राशि के जातकों का प्रफेशनल मामलों में दिन बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। पुराने विवाद निकालकर दोबारा सामने आने की संभावना बनती है। व्यापारियों को व्यवसायिक व्यवस्था को ठीक बनाए रखने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। पुराने संबंध धन प्राप्ति का साधन बनेंगे।
सिंह:सिंह राशि के जातक प्रतिस्पर्धा में विजयी रहेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए बेचैनी रहेगी। तकनीकी कार्यों से जुड़े हुए जातकों को एक साथ कई कामों को पूरा करना पड़ सकता है। अनजान व्यक्ति लाभ का स्रोत बनेगा और आपके कार्य को पूरा करने में मददगार रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। भविष्य का ध्यान रखते हुए सोच-समझकर धन खर्च करें।
कन्या:कन्या राशि के जातकों की चुगली करने की आदत आज उनके लिए ही भारी पड़ सकती है इस वजह से आप अपना खास दोस्त खो सकते हैं। मीन मेख निकालने की आदत से बचें और बिना मांगे किसी को सलाह ना दें। शत्रु आपसे ज्यादा मजबूत स्थिति में है, वह आपके काम में मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। दिन के प्रथम प्रहर में कमाया हुआ धन बाद में खर्च हो सकता है।
तुला:तुला राशि के उत्पादन से जुड़े हुए जातकों को अपने परिश्रम के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मुश्किल दौर है, फिर भी आप परिवार और काम के बीच में संतुलन बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। नई मशीनरी खरीदने के लिए धन खर्च की संभावना बनी हुई है। कमाई के लिहाज से समय अनुकूल है, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक :वृश्चिक राशि के जातकों में विरक्ति का भाव रहेगा। आत्ममंथन की प्रवृत्ति नई योजनाओं को बनाने में मददगार रहेगी पुरानी गलतियों से सबक लेकर नए ढंग से योजना बनाना और उसके क्रियान्वयन पर कार्य करना मददगार रहेगा। पुराने निवेश से धन प्राप्ति की संभावना भी बनी हुई है।
धनु:धनु राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। कामकाज के लिए समय अनुकूल है। आपकी कल्पना शक्ति नए व कलात्मक ढंग से कार्य को पूरा करने में मददगार रहेगी। नई साझेदारी में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। बिना सोचे-समझे निर्णय लेना, अनावश्यक खर्चों को न्योता दे सकता है।
मकर:मकर राशि के जातकों पर कार्यभार बढ़ेगा, आपके साथी मित्रों का कार्य भी आज आपको पूरा करना पड़ सकता है। लड़ाई-झगड़ा करने के बजाय शांति से कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। कार्य में लापरवाही से अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं। धन संबंधित मामलों में भी प्रतिकूल दिन है।
कुंभ:कुंभ राशि के जातक जो अपने काम में धारदार औजारों का प्रयोग करते हैं जैसे कारपेंटर, टेलर, इंजीनियर, मैकेनिक आदि के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। लेखन से जुड़े हुए जातक भी अपनी धारदार भाषा के द्वारा अच्छा लेख लिखने में सफल रहेंगे। आपका रौब व प्रभाव धन प्रदान कराने में मददगार रहेगा।
मीन:मीन राशि के जातक ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। साथ ही साथ दूसरों को भी गलत कार्य करने से रोकेंगे। धर्म के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। नेक काम करने से किस्मत भी आपका पूरा साथ देगी। आसानी से काम बनते जाएंगे। धन संबंधित मामलों में प्राप्तियां बढ़ेंगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें
- 26 नवंबर को किशनगंज में होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिलसुबह 11 बजे इंटर बॉयज हाई स्कूल में होगा हवाई हमले से बचाव का अभ्यास, शाम 6 बजे गांधी चौक और समाहरणालय परिसर में ब्लैकआउट ड्रिल किशनगंज: जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को परखने के … Read more
- दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, छह गिरफ्तार17,390 बोतल कफ सिरप जब्त, कीमत 33.21 लाख रुपये; किशनगंज के दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम आया सामने चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप … Read more
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर मार्ग स्थित … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र विकास और स्थानीय … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से … Read more
- मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार मंडल (28) पिता रंजीत मंडल एवं … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चरकुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेरिया कुरसेला निवासी कुंदन कुमार (20) पिता सुनील … Read more
- मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर शायरों की सजी महफिल ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन सालमारी /कटिहार – आरडीएस कॉलेज सालमारी के प्रांगण … Read more
- प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजितसम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य … Read more
- गोरखनाथ धाम में मंगलवार को मनाई जाएगी देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि मंगलवार संध्या … Read more
- फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तारमुख्य सप्लायर की तलाश तेज फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई रविवार रात सूचना के आधार पर फुलडोभी मुस्लिम टोला … Read more
- कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजितपंचायतवार योजनाओं की स्थिति, कार्यों की पूर्णता और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा मनिहारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं की पूर्णता तथा शेष कार्यों को गति देने को … Read more
- ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्तविदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजनमनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने की। इस मौके पर मनिहारी … Read more