- जिले के विभिन्न प्रखंडों में केयर इंडिया की टीम के सहयोग से प्रखंड के पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से दी गई यह ट्रेनिंग
- विभाग द्वारा जारी एप से जाना जाएगा संक्रमित मरीजों का हाल, दी जाएगी जरूरी सलाह
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में होम आइसोलेट कोविड-19 संक्रमित मरीजों की अब विभाग द्वारा जारी एप के माध्यम से ट्रेकिंग जाएगी और उनका स्वास्थ्य का हाल जाना जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी । इसको लेकर विभाग द्वारा हिट (होम आइसोलेशन ट्रेकिंग) एप जारी किया गया है। जिसके सफल संचालन को लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, केयर के प्रखंड प्रबंधक, आई सी टी समन्वयक को एक दिवसीय वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण केयर इंडिया के देवाशीष घोष एवं प्रशनजीत प्रमानिम द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया । जिसमें उक्त एप का बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए प्रशिक्षण में मौजूद सभी एएनएम को विस्तृत जानकारी दी जाएगी । ताकि एएनएम एप का बेहतर तरीके से संचालन कर सकें और मरीजों की ट्रेकिंग का कार्य सफलतापूर्वक हो सके । यह प्रशिक्षण जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर जिला सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन द्वारा जारी निर्देशानुसार दिया गया है।
- सभी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशिक्षण एवं एप लागू कराना सुनिश्चित करने का दिया गया है निर्देश :-
जिला सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसमें सभी को अपने-अपने प्रखंड में प्रशिक्षण का आयोजन कर एएनएम को प्रशिक्षित करने एवं एप की सुविधा लागू कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है। ताकि होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों की बेहतर तरीके से ट्रेकिंग हो सके । - जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिया गया प्रशिक्षण :-
केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन देवाशीष घोष ने बताया, यह प्रशिक्षण जिले के , सातो प्रखंड विभिन्न प्रखंडों में तैनात एएनएम को केयर इंडिया की टीम द्वारा दिया गया। जिसमें एप ऑपरेट की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, उन्होंने बताया, अब मोबाइल एप से ही ऐसे मरीजों की ट्रेकिंग कर स्वास्थ्य का हाल जाना जाएगा एवं आवश्यकतानुसार आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ना सिर्फ ट्रेकिंग की कार्य को गति मिलेगी बल्कि, मरीजों को भी आसानी के साथ समुचित स्वास्थ्य उपलब्ध होगी। - एप के बेहतर संचालन के लिए दी गई विस्तृत जानकारी :-
जिला कार्यक्रम समन्वयक विश्वजीत कुमार ने बताया, प्रशिक्षण के दौरान मौजूद सभी पदाधिकारी को एप संचालन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें एप संचालन का प्रैक्टिकल कर एएनएम को दिखाया गया। ताकि सभी एएनएम बेहतर तरीके से एप का संचालन कर सकें। वहीं, उन्होंने बताया, उक्त एप का पेज खोलने के विभाग द्वारा निर्गत यूजर आईडी और पासवर्ड को लाॅग-इन करना होगा। सभी एएनएम को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है ! - इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :-
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- सार्वजानिक समारोह में भाग लेने से बचें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
आज की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़े :
- दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, छह गिरफ्तार17,390 बोतल कफ सिरप जब्त, कीमत 33.21 लाख रुपये; किशनगंज के दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम आया सामने चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया … Read more
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी … Read more
- मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चरकुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक … Read more
- मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर शायरों की सजी महफिल ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन … Read more
- प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजितसम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध … Read more
- गोरखनाथ धाम में मंगलवार को मनाई जाएगी देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर … Read more
- फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तारमुख्य सप्लायर की तलाश तेज फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह … Read more
- कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजितपंचायतवार योजनाओं की स्थिति, कार्यों की पूर्णता और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा मनिहारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, … Read more
- ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्तविदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजनमनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के … Read more
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी,कार्यकर्ताओं में उत्साहआजमनगर /कटिहार – शहर के टाउन हॉल में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आजमनगर प्रखंड सभागार में जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं … Read more