न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KatiharNews:जिले में 07 से 19 दिसंबर तक मनाया जाएगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा

जिलाधिकारी ने की पुरुषों से भाग लेने की अपील

कटिहार–जिले में आगामी 07 से 19 दिसंबर 2026 तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा।पखवारे के प्रथम चरण 7 से 11 दिसंबर में आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पुरुष नसबंदी के फायदों के बारे में जागरूक किया जाएगा।जबकि दूसरे चरण 12 से 19 दिसंबर में सदर अस्पताल, सभी अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिन्हित निजी अस्पतालों में पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नसबंदी कराने वाले पुरुषों को सरकार द्वारा 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।वहीं प्रेरक आशा, स्वास्थ्य कर्मी को भी 400 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।पखवारे के दौरान सभी सेवा पूर्णतः निःशुल्क होगी तथा आने-जाने की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।नसबंदी के उपरांत किसी प्रकार की जटिलता होने पर निःशुल्क उपचार की व्यवस्था होगी। इस संबंध में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जिले के सभी पुरुषों से अपील की है कि वे परिवार नियोजन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

जिलाधिकारी ने कहा है कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है। पुरुष नसबंदी एक अत्यंत सरल, सुरक्षित, दर्द रहित एवं स्थाई विधि है, जिसमें मात्र 10 मिनट का समय लगता है और व्यक्ति उसी दिन अपने घर लौट सकता है। इससे किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं होती है।


जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिये सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम,दवा एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया है। वहीं प्रखंड स्तर पर जागरूकता रैली एवं बैठक का आयोजन कराने को कहा गया है।उन्होंने कहा है कि पुरुषों की भागीदारी से ही परिवार नियोजन का लक्ष्य पूरा हो सकेगा।

Share this news

Leave a Comment