न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डीएस कॉलेज की टीम ने पूर्णिया एथलेटिक्स में लहराया परचम

कटिहार – पूर्णिया कॉलेज,पूर्णिया में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज की एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। डीएस कॉलेज के कुल 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट में मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। निखिल कुमार को मिला ओवरऑल बेस्ट खिलाड़ी का खिताब। टीम की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन निखिल कुमार ने किया।

इन्हें ऑल ओवर बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से भी सम्मानित किया गया। निखिल कुमार काढ़ागोला के रहने वाले हैं। जिनके पिता का नाम चंद्रमणि सिंह हैं। निखिल कुमार ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान,4×100 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य पदक विजेता खिलाड़ी में गुलशन खातून लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान,ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान,जाकिर आलम,जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान,सैयद रियासत अली ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान,राणा सलूजा शॉट पुट में प्रथम स्थान मो. इरफान ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान रिले दौड़ में द्वितीय स्थान कल्पना ट्रिपल जंप में तृतीय स्थान गोलू कुमार,रिले दौड़ में द्वितीय स्थान,अशोक हेम्ब्रम हाई जंप में तृतीय स्थान,रिले दौड़ में द्वितीय स्थान।

पूरी टीम कोच रंजीत कुमार के नेतृत्व में पूर्णिया गई थी। उन्हीं के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन पर कॉलेज परिवार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Share this news

Leave a Comment