न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भोजपुरी लोक गायिका देवी ने फुलवड़िया दुर्गा मंदिर में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के साथ ली सेल्फी

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

भोजपुरी जगत की मशहूर लोक गायिका देवी शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलवड़िया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।


उल्लेखनीय है कि भोजपुरी लोक गायिका देवी गोविंदा तिवारी के विशेष आग्रह पर फुलवड़िया दुर्गा मंदिर पहुंचीं। देवी ने कहा कि गोविंदा तिवारी जी के विशेष आग्रह पर उन्हें फुलवड़िया दुर्गा मंदिर आने का अवसर मिला। यहां पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें काफी अच्छा लगा। यहां के लोगों का स्नेह और अपनापन देखकर मन प्रसन्न हो गया। फुलवड़िया के लोगों का यह प्यार हमेशा याद रहेगा।


गायिका देवी के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान दर्जनों स्थानीय महिलाएं एवं मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय महिलाओं और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भोजपुरी लोक गायिका देवी के साथ मुलाकात की और उनके साथ खूब सेल्फी ली। देवी ने भी लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की।अपने बीच भोजपुरी जगत की मशहूर गायिका को पाकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। देवी का फुलवड़िया दुर्गा मंदिर पहुंचना क्षेत्र के लोगों के लिए यादगार पल बन गया।

Share this news

Leave a Comment