न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोढ़ा के गोरगामा में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका

जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम

कोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में शनिवार को बांसवाड़ी में तीन दिनों से लापता एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया ।
युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बरसाम गांव निवासी बिरजू सदा( 22) के रूप में हुई है।शव की स्थिति और दोनों हाथों में रस्सी बंधे होने की बात सामने आने के बाद हत्या की आशंका और गहरा गई है।

बताया जाता है कि मृतक अपने परिजनों के साथ के गेडाबाडी क्षेत्र में मखाना फोड़ने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि बिरजू पिछले तीन दिनों से अचानक लापता था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजन अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन इस संबंध में न तो पुलिस को सूचना दी गई थी और न ही कोई लिखित आवेदन दिया गया था।

इसी बीच शनिवार को उसकी शव गोरगामा गांव की बांसवाड़ी में मिलने की सूचना मिली।ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही के अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की मौके पर एसडीपीओ 2 घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बारीकी से जांच-पड़ताल की।एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। इसका खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।घटनास्थल पर शव को देखने के दौरान दोनों हाथों में रस्सी बंधे होने की बात भी सामने आई है।

जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। वहीं घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।तीन दिनों से लापता युवक का इस हालत में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share this news

Leave a Comment