न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भूमि संबंधी जनता दरबार में 10 मामले में चार मामले का हुआ निष्पादन

बारसोई/कटिहार – शनिवार को भूमि संबंधी जनता दरबार में 10 मामले में चार मामले का निपटारा हुआ। सरकार के आदेश के आलोक में प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में अंचल पदाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी की मौजूदगी में भूमि संबंधी जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी एवं दस्तावेज के अवलोकन के उपरांत सुनवाई की जाती है।

तथा दोनों पक्षों के सहमति से ममले का निपटारा किया जाता है। इस संबंध में मुखिया बेलवाडांगी मोहम्मद आसाब ने कहा कि सरकार के द्वारा भूमि संबंधी जनता दरबार लगाया जाता है। यह सराहनीय कदम है। अब लोगोंको थाना का चक्कर नहीं लगानी होगी। दस्तावेज केआधर पर एवं सनवाई के उपरांत लोगोंको न्याय मिल रहा है।

इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साहा एवं प्रखंड राजस्व अधिकारी सोनू कुमार ने संयुक्तरप से कहा कि भूमि संबंधी जनता दरबार में 10 मामले के आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें चार मामले का सनवाई के उपरांत निपटारा कर दी गई है। तथा 6 मामले मैं अगली तारीख दिए गए है। लोगों से अपील करते हैं कि भूमि संबंधी जितने भी मामले हैं वह अपना आवेदन दे सकते है। अंचल कार्यालय में ही उनका निपटारा कर दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment