रोकने पर तीन महिला एक पुरुष को मारपीट कर किया घायल।
मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 बड़ी मोहनपुर में अजय कुमार मंडल पिता स्वर्गीय ज्योतिष मंडल में अपने ही जमीन पर अपने मौसेरा भाई के द्वारा ट्रैक्टर से दरवाजे को जोत डाला। रोकने पर मारपीट करने का मामला मनसाही थाना में दर्ज कराया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार मंडल पिता स्वर्गीय ज्योतिष मंडल मोहनपुर निवासी जो की एक मजदूर हैं,प्रत्येक दिन मजदूरी करने कटिहार जाते हैं। और गाँव के पड़ोसी ओर उनके मौसेरे भाई महावीर मंडल पिता स्वर्गीय इंदर मंडल, उनका बेटा राजेश कुमार मंडल पिता महावीर मंडल, मौसेरा भाई राधे मंडल पिता स्वर्गीय इंदर मंडल और उनका बेटा गौरव कुमार मंडल पिता राधे मंडल,उनकी पत्नी मनोरमा देवी एकजुट होकर मेरे दरवाजे पर ट्रैक्टर चला कर जोत डाला।
ट्रैक्टर चालक राजेश कुमार मंडल ट्रैक्टर लेकर सीधे मेरे दरवाजे पर पहुंचकर ट्रैक्टर से दरवाजा को जोत करना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर मेरी पत्नी सविता देवी घर से बाहर निकली तो देखा कि गांव के ही महावीर मंडल,राधे मंडल,मनोरमा देवी ने मेरी पत्नी सविता देवी को पकड़ लिया और मारपीट करने लगा जबकि यह जमीन 60 से 70 वर्षों से दखली हिस्से की कायमी नाना सुंदर मंडल की नामित विटोरी भूमि को जोत कर दिया।
विरोध करने पर महावीर मंडल के आदेश पर राधे मंडल,गौरव मंडल ने मुझे मारपीट कर अर्धनग्न कर शर्मशार कर दिया। मौके पर गौरव मंडल गले में पहने सोने का जिउतिया 25 हजार का जबरन खींच लिया और सभी लोग चले गए शाम में जब हम घर आए तो दरवाजा की स्थिति बदतर देखा पत्नी को पूछे तो पुनः महावीर मंडल,राधे मंडल, एवं राजेश मंडल मुझे घर से घसीट कर घर के आगे सड़क पर लाकर मारपीट करने लगा।
गांव के ही किरण देवी,सविता देवी,ने छोराने आया तो उन्हें भी लपर,थप्पड़,फाइट,लाठी,डंडा, हंसुआ,हथियार से मारपीट करने लगा मनोरमा देवी एवं राजेश मंडल ने बाल पड़कर दोनों महिला को मारपीट कर अर्धनग्न कर दिया। पंकज मंडल,पिंकू मंडल ने हम लोगों को जान बचाई हम लोग घायल हो गए और ग्रामीणों ने हमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में भर्ती कराया जहां पर मेरा इलाज चल रहा हैं। इस बाबत मनसाही थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं।