न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आंगनबाड़ी सहायिका को सेविका के घर बुलाकर पीटने का आरोप,जेवरात भी छीने

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सोहार वार्ड संख्या-4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका के बीच चल रहा विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। सहायिका अंसारी खातुन ने आंगनबाड़ी सेविका फोमिदा परवीन, उनके पति माजेद अली और परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट कर घायल करने तथा जेवरात छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आबादपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित सहायिका के अनुसार, सेविका फोमिदा परवीन के साथ लंबे समय से आपसी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सेविका लगातार उस पर सहायिका का पद छोड़ने का दबाव बना रही थीं। ताकि अपनी पसंद की महिला को दोबारा सहायिका के पद पर बहाल कर अपनी मर्जी से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कर सकें।

सहायिका ने आवेदन में बताया है कि इसी विवाद के बीच सेविका ने फोन कर उसे केंद्र में बुलाया। फोन आने पर जब वह सेविका के घर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद सेविका के पति माजेद अली एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और उसके जेवरात भी छीन लिए गए।घटना के बाद पीड़िता ने आबादपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब अहमद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जांच के उपरांत मामला दर्ज की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment