न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जंगलराज से सुशासन का सफर विषय पर सुशासन दिवस-नीतीश संवाद आयोजित

अमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में ‘जंगलराज से सुशासन का सफर’ विषय पर सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने बिहार में पूर्ववर्ती शासन व्यवस्था और वर्तमान सुशासन के दौर की चर्चा करते हुए राज्य में हुए बदलावों, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार रखे।

अपने संवोधन में राज्य अनुसुचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू सूमन ने कहा कि बिहार में सुशासन की स्थापना के बाद सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कानून-व्यवस्था और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले हैं। विकास की मुख्यधारा से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने तथा आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए गए प्रयासों की भी चर्चा की गई।

मंच से संबोधित करते हुए जद यू जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मौआर ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास एवं प्रशासनिक बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के साथ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही। 24 नवंबर 2026 को जिला स्थित नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में पहुंचने की अपील की गयी।

Share this news

Leave a Comment