न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को मिला प्रमाण-पत्र, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

किशनगंज/विजय कुमार साह

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), किशनगंज में 20 नवंबर को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुष्कर चौधरी और जीविका के रोजगार प्रबंधक सतीश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू करने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकती हैं।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीखे गए हुनर का व्यावहारिक उपयोग करने और स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के प्रशिक्षक अजमल येजदानी, सुभाष कुमार मंडल, रविन्द्र कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment