न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ बाजार में शाहनवाज जनरल स्टोर का भव्य शुभारंभ

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ बाजार स्थित मुखिया जमील अहमद कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को नमाज-ए-असर के बाद फातेहा के उपरांत शाहनवाज जनरल स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर प्रोपराइटर शाहनवाज आलम ने बताया कि दुकान में दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामान उचित कीमत पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए इसके सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this news

Leave a Comment