कटिहार – दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर नगर निगम की महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के क्रम में महापौर ने सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गास्थान, मिरचाईबाड़ी, ललियाही, गौशाला, हवाई अड्डा पूजा समिति, त्रिनेत्री युवा संघ, एलडब्ल्यूसी डहेरिया, गोकुल धाम पूजा समिति,अड़गड़ा चौक, महिला कॉलेज, महामाया पूजा समिति से अग्रसेन भवन होते हुए शिव मंदिर चौक, यज्ञशाला पूजा समिति, जेके गोला पूजा समिति, लीडर क्लब पानी टंकी, दुर्गास्थान मंदिर, न्यू डायमंड क्लब अनाथालय रोड, सन ऑफ इंडिया क्लब, सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति वार्ड संख्या-18, कल्पना संघ वार्ड संख्या-18, मनोकामना मंदिर वार्ड संख्या-17 तथा संग्राम संघ ड्राइवर टोला सहित विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण किया।