मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 चंपा टोला,रखाटोला बिशनपुर में पिछले साल की तरह इस साल भी माता दुर्गा के भक्त शंभू पासवान भगत अपने सीने पर 11 कलश स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं । इस बाबत शंभू भगत ने बताया कि लगातार कई वर्षों से माता दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे थे।
विगत वर्ष से माता दुर्गा की पूजा बिना अन्न जल ग्रहण किए सीना पर 11 कलश स्थापित कर पूजा अर्चना किए थे। इस बार भी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर 9 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक अपने सीने पर 11 कलश स्थापित कर बिना अन्न जल ग्रहण किए माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता दुर्गा की शक्ति से ही यह कठिन पूजा कर रहे हैं।
वहीं प्रखंड उप प्रमुख संतोष कुमार यादव ने कहा कि शंभू भगत विगत कई वर्षों से पूजा अर्चना माता दुर्गा की कर रहे हैं और विगत पिछले बार से सीने पर कलश रखकर और बगैर अन्न जल ग्रहण किए पूजा कर रहे हैं। माता दुर्गा की शक्ति को देखते हुए इस बार भी शंभू भगत अपने सीने पर कलश रखकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख संतोष कुमार यादव,बजरंगी पासवान, लक्ष्मण पासवान,मुनीलाल पासवान, प्रमोद पासवान, कारू पासवान,प्रभु पासवान, गोपाल पासवान, अशोक पासवान, रणधीर पासवान, शंकर पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।