न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिघलबैंक में लम्पी रोग के खिलाफ 15 दिवसीय निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, मालटोली से हुई शुरुआत

दिघलबैंक (किशनगंज) मुरलीधर झा

पशुपालन निदेशालय, बिहार के निर्देशानुसार दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में पशुओं को लम्पी त्वचा रोग से बचाने के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को की गई। अभियान की शुरुआत दिघलबैंक पंचायत के मालटोली गांव से हुई।
टीकाकरण अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के पशुओं को लम्पी रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

इस कार्य में निजी टीकाकर्मियों के साथ प्रभारी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जीवन कुमार सिंह की देखरेख में टीकाकरण किया जा रहा है। पशुओं को इस संक्रामक रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से टीकाकरण अभियान आगामी 15 दिनों तक चलाया जाएगा।


पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं के टीकाकरण के लिए संबंधित पशुपालन कर्मियों से संपर्क करें और अभियान का लाभ उठाएं, ताकि पशुओं को लम्पी रोग से बचाने में मदद मिल सके।


इस अभियान में टीकाकर्मी कुंजी लाल गणेश, अजीत कुमार, सिपुल सिंहा, नीतीश कुमार यादव, सिकंदर टुडू सहित अन्य कर्मी जुटे हुए हैं।

Share this news

Leave a Comment