न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया:7.09 ग्राम स्मैक के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

अररिया/अरुण कुमार

अररिया जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई जारी है ।इसी क्रम में एसएसबी  52वीं बटालियन और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दो नेपाली युवकों को 7.09 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। कारवाई के दौरान मौके से एक काले रंग की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।


कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी मजरख के जवानों और पुलिस ने गुप्त सूचना पर विशेष गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 164/2 से करीब 1.6 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर दोनों युवकों को रोका। उनकी पहचान नेपाल के भोजपुर जिले के हातुवागढ़ी निवासी कुशल राई और मोरंग जिले के केरौन निवासी यूनिक भुजेल के रूप में हुई।

तलाशी में एक युवक की पैंट की जेब से 7.09 ग्राम स्मैक बरामद हुआ, जिसकी ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में पुष्टि हुई।आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Comment