मजलिसपुर का रहने वाला है आरोपी युवक
किशनगंज/सागर चंद्रा
हरियाणा के गुरुग्राम में आपसी विवाद के बाद एक 34 वर्षीय युवक की मौत मामले के आरोपी को किशनगंज आरपीएफ ने गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हरियाण पुलिस के द्वारा किशनगंज आरपीएफ को आरोपी का लोकेशन भेजे जाने के बाद त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के मजलिसपुर कटहल बाड़ी निवासी संदीप बर्मन के रूप में की गई है।
आरोपी और मृतक दोनों क्लासिक सिविल इन्जीनियर प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर 68 बादशाहपुर गुरुग्राम में मजदूरी करते थे। गत 4 अक्टूबर को भागलपुर जिले के सदवा गांव निवासी श्रीकेश कुमार पिता कैलाश शाह और संदीप बर्मन एवं ठेकेदार के साथ मारपीट हुई थी। लोहे के रड और हॉकी स्टिक से सिर पर वार करने से श्रीकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन गत 6 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। मृतक के भाई अभिनव के फर्द बयान पर गुरुग्राम पुलिस केस दर्ज कर तहकीकात में जुट गई थी। वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान शुक्रवार को हरियाणा पुलिस को संदीप के लोकेशन का पता चला ।
जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने किशनगंज आरपीएफ थाना अध्यक्ष हृदयेश शर्मा को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने के बाद थाना अध्यक्ष ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि हरियाण पुलिस को सूचित कर दिया गया है और आरोपी को उन्हें सुपुर्द किया जाएगा