न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गोपालगंज एडीएम के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कसा शिकंजा

एसवीयू ने आय से अधिक संपति को लेकर कई ठिकानो पर मारा छापा, एडीएम राजेश्वरी पांडेय भूमिगत

गोपालगंज /प्रतिनिधि

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पेशल विजलेंस की टीम के द्वारा लगातार कारवाई की जा रही है।इसी क्रम में शुक्रवार को गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी पांडेय के कार्यालय और सरकारी आवास पर ‘एसयूवी स्पेशल विजिलेंस यूनिट’ की छापेमारी की गई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च अभियान चल रहा है। कार्यालय और आवास पर छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और लाइंसेंसी आर्म्स भी मिला है।

उन पर आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

एसयूवी के डीएसपी अरुण कुमार अकेला ने बताया कि आरोपों के सत्यापन के बाद एसवीयू की टीम तलाशी अभियान चला रही है। राजेश्वरी पांडेय बिहार प्रशासनिक सेवा के 47वें बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले वे पूर्णिया, धमदाहा, बारसोई और मोतिहारी समेत विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित रह चुके है।

वे रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के ठोठसन गांव की मूल निवासी बताए जाते हैं। छापेमारी से गोपालगंज में प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं। हालांकि एडीएम गोपालगंज से भूमिगत हैं।

Share this news

Leave a Comment