न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:युवती के साथ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

सागर चंद्रा/ किशनगंज

घर में अकेली रह रही युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघलबैंक थाना क्षेत्र के पदमपुर निवासी आरोपी इस्तियाक आलम उर्फ चौधरी (25) पिता हक्मोद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता रोजगार के सिलसिले में महानगर में रहते हैं। जबकि पीड़िता अपनी मां के साथ गांव में रहती है। लगभग सात माह पूर्व पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी इस्तियाक उसके घर में घुस गया और पीड़िता को जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़िता के नाबालिग रहने के कारण वह बेहोश हो गई थी।

जिसका फायदा उठाकर इस्तियाक ने अपने मोबाइल से पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था। इसके बाद से इस्तियाक अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे कर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। नतीजतन पीड़िता गर्भवती हो गई।

पीड़िता के द्वारा गर्भवती होने की जानकारी दिये जाने के बाद इस्तियाक उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। उसने पीड़िता और उसकी मां की हत्या कर देने की धमकी भी दी। जिससे घबराकर पीड़िता पुलिस के समक्ष जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत पर गत बुधवार को महिला थाने में केस दर्ज किया गया। एस आई सिमरन भारती के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इस्तियाक को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share this news

Leave a Comment