न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बकरी ने खा लिया फसल,जमकर हुई मारपीट,महिला समेत चार घायल

सागर चंद्रा/ किशनगंज

शहर के पुराना खगड़ा डेउड़ी बस्ती में बकरी के द्वारा खेत में लगी फसल चर लेने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी डंडे से पीटाई किये जाने से महिला सहित उसके परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद घायल नाजुन निशा उर्फ अंजुन निशा मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पीड़िता के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं पीड़िता नाजून ने बताया कि गांव के ही नईम उर्फ जेठू पिता रफीक की एक बड़ी बकरी खेत में लगी फसल को चर गई थी। नाजून ने बकरी को पकड़ लिया और उसे अरगड्डा ले जाने के लिए अपने घर ले आई।

जिसकी जानकारी मिलते ही नईम उर्फ जेठू, मुद्दसीर, रेहान आदि लाठी डंडे से लैस होकर उसके घर पहुंचा और पीड़िता की पिटाई कर दी। इस दौरान पीड़िता को बचाने के लिए पहुंचे पति फजीर, बेटी रेसबी प्रवीण और बहु जैनब प्रवीन की भी बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

Share this news

Leave a Comment