न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:एसआईटी की बैठक में लंबित व महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा,त्वरित निष्पादन का एसपी ने दिया निर्देश

संवाददाता/किशनगंज किशनगंज जिले के विभिन्न थाना में लंबित एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने को लेकर एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार को संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की बैठक की। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली … Read more

विधायक तौसीफ आलम ने 2 हाई स्कूल कुवाड़ी में पुस्तकालय भवन का किया शिलान्यास

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित +2 हाई स्कूल कुवाड़ी परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद योजना के अंतर्गत बनने वाले पुस्तकालय भवन का शुक्रवार को बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस … Read more

17 अगस्त से बंद है टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय का आधार सेंटर, रोजाना बैरंग लौट रहे लोग

रिपोर्ट: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र आधार सेंटर 17 अगस्त 2026 से बंद रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 पंचायतों के लिए संचालित इस आधार सेंटर पर रोजाना दर्जनों लोग आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराने पहुंचते हैं, लेकिन सेंटर बंद मिलने … Read more

झुनकी मुशहरा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, लाउडस्पीकर समेत हजारों का सामान ले गए चोर

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुशहरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग कजलेटा में बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय सहित एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार, 3 सितंबर को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षिका को हुई।प्रधान शिक्षिका रीता कुमारी … Read more

बूथ स्तर तक जदयू संगठन मजबूत करने पर जोर

अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में शेरशाहवादी समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग किशनगंज /मनोवर आलम जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक गुरुवार को किशनगंज अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अतिपिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर … Read more

किशनगंज में अवैध तस्करी एवं टैक्स चोरी पर नकेल कसने की तैयारी: गलगलिया चेक पोस्ट के अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने की संयुक्त बैठक

किशनगंज/प्रतिनिधि  जिले में अवैध तस्करी और टैक्स चोरी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार ठाकुरगंज ब्लॉक सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।  बैठक गलगलिया चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और … Read more

KishanganjNews:लाट टोला झींगाकाटा में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

बहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद बहादुरगंज प्रखंड के महेशबथना पंचायत के लाट टोला झींगाकाटा गांव में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों और बिजली मिस्त्री के बीच उत्पन्न विवाद की सूचना पर जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने बुधवार को गांव का दौरा किया। बताया जाता है कि गांव में बिजली का केबल नहीं लगने से … Read more

कुवैत में मजदूरी करने गए युवक की मौत, घर पहुंचा शव; परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता/बहादुरगंज बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लौचा पंचायत के जानीगाछ बैसा गोपालगंज निवासी मरहूम मुश्ताक आलम का शव बुधवार की रात परिजनों एवं ग्रामीणों की चीख-पुकार के बीच उनके पैतृक घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि मुश्ताक … Read more

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी,जांच में जुटी पुलिस

आदिवासी टोला रंसियाडांगी के ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा आवेदन, नामजद आरोपितों पर कार्रवाई की मांग पोठिया/इरफान पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के आदिवासी टोला रंसियाडांगी वार्ड नंबर-2 में बिहार सरकार के नाम दर्ज जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने और ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक … Read more

बीबीगंज में देर रात दो घरों में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राख

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बीबीगंज गांव में बुधवार देर रात शिव राजभर एवं वासुदेव राजभर के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग … Read more