न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुकान में चोरी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज

सागर चंद्रा/ किशनगंज


कजलामनी स्थित चाय नाश्ते की दुकान में चोरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सिंघिया सुल्तानपुर निवासी पीड़ित दुकानदार सोमनी खातून पति मुस्ताक के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता कजलामनी से सिधिया जाने वाली सड़क किनारे चाय नाश्ता की दुकान करती है। चोरों ने उसकी दुकान से एक गैस सिलेंडर और रुपये चोरी कर लिया था। खोजबीन करने पर पता चला कि चोरों ने सिंघिया निवासी जुल्फकार आलम पिता अलाउद्दीन की फोटोकॉपी के दुकान पर सामान बेचा है।

पीड़ित ने फौरन 102 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान जुल्फकार ने बताया कि फलका कटिहार निवासी शाहबुद्दीन, विनोद मरैया और तनवीर ने चोरी के सिलेंडर को उसके पास बेचा है। पुलिस ने विनोद मरैया और तनवीर को हिरासत में ले लिया और सिलेंडर भी बरामद कर लिया।

Share this news

Leave a Comment