न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बीबीगंज में देर रात दो घरों में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राख

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बीबीगंज गांव में बुधवार देर रात शिव राजभर एवं वासुदेव राजभर के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारण पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान होने की बात बताई जा रही है।

इस संबंध में कालपीर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दास ने बताया कि बीबीगंज गांव के वार्ड संख्या 10 में बुधवार देर रात शिव राजभर एवं वासुदेव राजभर के घर में अचानक आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना टेढ़ागाछ अंचलाधिकारी शशि कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अरुण पांडेय को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment