न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:लाट टोला झींगाकाटा में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

बहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद

बहादुरगंज प्रखंड के महेशबथना पंचायत के लाट टोला झींगाकाटा गांव में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों और बिजली मिस्त्री के बीच उत्पन्न विवाद की सूचना पर जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने बुधवार को गांव का दौरा किया।


बताया जाता है कि गांव में बिजली का केबल नहीं लगने से बार बार बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, नाराज बिजली उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर में लोड देने आए बिजली मिस्त्री को रोक दिया था और केबल लगाने का दबाव बना रहे थे।
सूचना मिलते ही जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।


ग्रामीणों को समझाते हुए इमरान आलम ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा जल्द ही केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद आक्रोशित बिजली उपभोक्ता शांत हुए और मिस्त्री को कार्य करने दिया।


मौके से ही जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने दूरभाष पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं से बात कर लाट टोला झींगाकाटा में उत्पन्न बिजली समस्या से अवगत कराया और जल्द से जल्द केबल लगाकर आपूर्ति सुचारू करने को कहा।
विभागीय अधिकारियों ने भी जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।
ग्रामीणों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि के इस पहल का स्वागत किया है।

Share this news

Leave a Comment