न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार रेलवे स्टेशन पर खुला मखाना जंक्शन,स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार

एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना के तहत मखाना और मिठाई के स्टॉल का शुभारंभ

किसानों व स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा लाभ

कटिहार – कटिहार के मखाना उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन, एक उत्पाद’ ओएसओपी योजना के तहत ‘मखाना जंक्शन’ स्टॉल का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह ने संयुक्त रूप से स्टॉल का उद्घाटन किया। जिला प्रशासन और जिला कृषि विभाग की पहल पर शुरू किए गए इस स्टॉल पर मखाना से बने विभिन्न उत्पाद उपलब्ध होंगे।

इनमें भुना मखाना,पेरी-पेरी, चीज और चटपटा मखाना, कैरेमल मखाना,मखाना बर्फी,मखाना ठेकुआ, मखाना लड्डू और खीर मिक्स शामिल हैं। इससे रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को स्थानीय उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य कटिहार के मखाना उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना,उनके प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय उत्पादकों और उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। इससे मखाना उत्पादक किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि जिले के विशिष्ट कृषि उत्पादों को बाजार से जोड़ना और किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने इस पहल को स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और कटिहार की कृषि पहचान मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। इस मौके पर आत्मा के डिप्टी पीडी एसके झा सहित रेव प्रशासन व कृषि से संवंदधित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment