न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाइक की ठोकर से छात्रा गंभीर रूप से घायल

आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चौलहर पंचायत के मरहीं बांध पर गुरुवार की शाम एक अज्ञात बाइक सवार ने एक छात्रा को ठोकर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार घायल छात्रा की पहचान अब्दुल रज्जाक की पुत्री रजवी खातून (14) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार ने छात्रा को ठोकर मारने के बाद जब उसकी हालत गंभीर देखी तो वह बजाज कंपनी की लाल रंग की बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर ले जाया गया।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया।फिलहाल बाइक सवार की पहचान और हादसे के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हकीकत कर रही है।

Share this news

Leave a Comment