न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बरारी हाट मेले में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 26 लोग गिरफ्तार

बरारी /कटिहार – बरारी हाट स्थित ऐतिहासिक भगवती मंदिर परिसर में लगे मेले के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ बरारी थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर शराब पीकर गाली-गलौज करने और मेले में हंगामा मचाने के आरोप में कुल 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से मेले में असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।इस संबंध में बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि बरारी हाट मेले में श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग शराब पीकर मेले में गाली-गलौज और हुड़दंग मचा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ जुट रही है।ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। मेले में किसी भी तरह की अराजकता मारपीट गाली-गलौज या अन्य असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है।और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मेले में हुड़दंग मचाने वाले शराब पीकर हंगामा करने वाले तथा मनचले युवकों द्वारा छेड़खानी करने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।बरारी थाना पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखना है।पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे मेले में शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share this news

Leave a Comment