न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मनिहारी गंगा घाट की रेलवे जमीन की होगी घेराबंदी,रास्ते पर रोक नहीं – डीआरएम

डीआरएम ने किया निरीक्षण छठ में स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा

मनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह शुक्रवार को स्पेशल सैलून से मनिहारी पहुंचे। उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा घाट पहुंचकर रेलवे की करीब 21.5 एकड़ जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे की जमीन की घेराबंदी कराने और अतिक्रमण रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।गंगा घाट मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से क्रॉसिंग शुल्क वसूली को लेकर हुए विवाद पर डीआरएम ने कहा कि रेलवे ने संवेदक को पार्किंग के लिए टेंडर दिया है।

आम लोगों और श्रद्धालुओं के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगेगी। शुल्क वसूली को लेकर टेंडर और एमओयू की शर्तों की समीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मनिहारी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की।

डीआरएम किरेन्द्र नरह ने कहा रेलवे की 21.5 एकड़ जमीन की घेराबंदी कराई जाएगी ताकि अतिक्रमण रोका जा सके। इस मौके पर सीनियर डीसीएम अनुप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पट्टाधारी संवेदक विकास कुमार ने दावा किया कि टेंडर और एमओयू की शर्तों के अनुसार पार्किंग के साथ क्रॉसिंग करने वाले वाहनों से निर्धारित शुल्क लेने की अनुमति है।

Share this news

Leave a Comment