न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KatiharNews:दो दिनों से फिर बढ़ रहा बाढ़ का पानीबरारी-सेमापुर के निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

खेतों में पानी फैलने से फसल बर्बाद, मवेशियों के चारे का भी संकट; प्रशासन अलर्ट मोड पर बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से बाढ़ पानी बढ़ने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पहले से बाढ़ की मार … Read more

राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

कटिहार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, बरमसिया कटिहार में राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत भगवान श्रीराधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध … Read more

पूर्व डिप्टी सीएम ने किया हसनगंज स्कूल का औचक निरीक्षण

शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा हसनगंज/कटिहार – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की पढ़ाई, बुनियादी सुविधाओं तथा मध्याह्न भोजन … Read more

ग्रामीण बैंक चांदपुर शाखा ने चलाया विशेष ऋण वसूली अभियान

कर्जदारों के ठिकानों पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी एकमुश्त राशि जमा करने पर मिली राहत कदवा/कटिहार-उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की चांदपुर शाखा की ओर से विशेष ऋण वसूली अभियान चलाया गया।इस दौरान बैंक के अधिकारी को कदवा थाना पुलिस के साथ विभिन्न गांवों के लंबे समय से ऋण की राशि नहीं लौटाने वाले … Read more

नौ दिनों तक मिड-डे मील बंद रहने पर माहीनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका निलंबित

बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के माहीनगर प्राथमिक विद्यालय में नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका वंदना सिन्हा को निलंबित कर दिया है। विद्यालय में लगातार नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनाए जाने की सुचना … Read more

बीस सूत्री की बैठक में उठा बांध की सुरक्षा और विकास कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दा

पंचायतों में घटिया आरसीसी कुर्सी,आरओ प्लांट व जिम के नाम पर राशि खर्च की जांच की मांग बरारी / कटिहार – प्रखंड सभागार में स्थानीय विकास कार्यो जनसमस्याओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज … Read more

जयमाला शिक्षा निकेतन में जन्माष्टमी की धूम,नन्हे-मुन्नों ने बाल कृष्ण की लीलाओं से मोहा मन

कटिहार – जयमाला शिक्षा निकेतन, हृदयगंज, कटिहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पंचम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी बाल लीलाओं एवं आदर्श चरित्र को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से … Read more

भेलाई गांव के आयोजित हुआ समरसता शिविर,प्राप्त 32 आवेदनों का हुआ निष्पादन

डंडखोरा/कटिहार–पूर्व से बनाये गये रोस्टर के अनुसार प्रखंड के भमरैली पंचायत अन्तर्गत भेलाई अनुसूचित जाति के मोहल्ले में गुरु रविदास के 650 वीं जयंती वर्ष पर गुरुवार को समरसता शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य,कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।शिविर में स्वास्थ्य विभाग … Read more

कटिहार में वर्षीतप अभिनंदन,मुनिश्री ने कहा..तपस्या से दूर होती है समस्या

कटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में श्रीमती शांति देवी नाहटा का वर्षीतप अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने कहा कि तपस्या की अनुमोदना में तप करना कठिन होता है। अरिहंत प्रभु की शक्ति से तपस्या सरल … Read more

नए सिरे से पंचायतों के परिसीमन को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

बारसोई /कटिहार – पंचायत चुनाव से पहले-पहले सूबे में पंचायतों के नए सिरे से परिसीमन किए जाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई हैं। प्रखंड सभागार में पंचायत परिसीमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयीं। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बारसोई चंदन प्रसाद ने की। बैठक में प्रखंड … Read more