न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भेलाई गांव के आयोजित हुआ समरसता शिविर,प्राप्त 32 आवेदनों का हुआ निष्पादन

डंडखोरा/कटिहार–पूर्व से बनाये गये रोस्टर के अनुसार प्रखंड के भमरैली पंचायत अन्तर्गत भेलाई अनुसूचित जाति के मोहल्ले में गुरु रविदास के 650 वीं जयंती वर्ष पर गुरुवार को समरसता शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य,कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाई का वितरण किया गया।

वहीं प्रखंड कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बीडब्ल्यूओ ने बताया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनुसूचित परिवारों के पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के लिए प्राप्त 32 आवेदनों का निष्पादन कर इसका प्रमाण भी लाभुकों को सौंप दिया गया।

शिविर में विकास मित्र सतीश राय, मनीष कुमार, सुमंती कुमारी,रामदेव राय,सुशीला कुमारी और द्रौपदी कुमारी सहित अनुसुचित समाज के लोगों की मौजूदगी देखी गई।

Share this news

Leave a Comment