बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के माहीनगर प्राथमिक विद्यालय में नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका वंदना सिन्हा को निलंबित कर दिया है। विद्यालय में लगातार नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनाए जाने की सुचना पर विभाग हरकत में आयी। मामला सामने आने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से संज्ञान लिया और अपने स्तर से जांच कराया।
जांच में मामला सही पाये जाने पर प्रधान शिक्षिका के विरुद्ध निलंबन की बड़ी कार्रवाई की हैं। जांच के उपरान्त मध्यान्ह भोजन संचालन में प्रधान शिक्षिका वंदना सिन्हा के द्वारा जान बूझकर अनियमितता बरती गई हैं तथा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मध्यान्ह भोजन संचालन दर्ज की गई थी जो नियमों के विरुद्ध हैं। जांच के उपरान्त प्रधान शिक्षिका द्वारा राशि का गबन के नियत से जान बूझकर अनियमितता बरतने की बात सामने आने के उपरांत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने ये बड़ी कार्रवाई की है।
निलंबन अवधि के दौरान वंदना सिन्हा का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय डंडखोरा निर्धारित किया गया है। योगदान करने के उपरान्त नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई के बाद विद्यालय में मध्याह्न भोजन व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप है।