न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रेल में बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध चलाए गए संयुक्त अभियान से मचा हड़कंप,पकड़े गए 508 बेटिकट यात्री

508 बेटिकट यात्रियों से 3 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया वसूल,2 को जेल कटिहार – कटिहार में रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव के कुशल नेतृत्व में तीन दिवसीय सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कटिहार स्टेशन के अलावा मनिहारी, … Read more

सड़क से बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्री-विधायक,पीड़ितों ने किया घेराव

बरारी /कटिहार- प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच शनिवार को राहत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार और स्थानीय विधायक विजय सिंह को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पीड़ितों का आरोप था कि जनप्रतिनिधि जलमग्न गांवों … Read more

जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की नगर आयुक्त ने की समीक्षा,पदाधिकारियों को दिये निर्देश

कटिहार – कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार की ओर से चयनित एजेंसी एक्सल जियोमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों … Read more

आंगन में फैले बाढ़ के पानी में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मनिहारी /कटिहार -बाढ़ के पानी से उत्पन्न संकट के बीच शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में घर के आंगन में फैले पानी में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मनिहारी प्रखंड … Read more

भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आगमन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

कटिहार -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान -2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के … Read more

साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या-30 अमला टोला का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने को लेकर लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं स्वच्छता पदाधिकारी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई … Read more

कांग्रेसी नेता सह प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपाल सोनी के निधन पर सांसद ने जताया शोक

कटिहार -सांसद तारिक अनवर ने कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ,समाजसेवी ,शिक्षाविद् , सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपाल सोनी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया है। सांसद श्री अनवर ने अपने शोक संदेश मे कहा कि गोपाल सोनी से मेरे व्यक्तिगत संबंध बहुत ही अच्छे थे। वे सरल स्वभाव … Read more

घास काटने गये बालक महानंदा में डुबने से लापता,परिजनों में शोक                 

सालमारी/कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखपुरा के रोशनगंज निवासी बैजनाथ यादव का 13 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार यादव शनिवार को महानंदा नदी के पश्चिमी भाग में नाव से नदी पार कर के पशुओं का चारा के लिए घास काटने गया था।घर लोटने के क्रम में नाव आने में देरी थी। इस दौरान बालक घास … Read more

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4000 मामलों का हुआ निष्पादन

कटिहार – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रणवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया।लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 4000 मामलों का समझौते के आधार पर निष्पादन कर एक … Read more

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा एवं राहत राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता–प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री ने की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का दिया निर्देश कटिहार–जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के भूतत्व एवं खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा … Read more