न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

घास काटने गये बालक महानंदा में डुबने से लापता,परिजनों में शोक                 

सालमारी/कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखपुरा के रोशनगंज निवासी बैजनाथ यादव का 13 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार यादव शनिवार को महानंदा नदी के पश्चिमी भाग में नाव से नदी पार कर के पशुओं का चारा के लिए घास काटने गया था।घर लोटने के क्रम में नाव आने में देरी थी। इस दौरान बालक घास रख कर नहाने के क्रम में महानंदा के तेज धार में बह गया। वहां उपस्थित कुछ महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किये।

लेकिन बालक नदी के तेज धार में बह गया है। अब तक बालक का कुछ पता नहीं चला है।स्थानीय गोताखोर द्वारा बालक की तलाश के लिए महानंदा में गोता लगा रहा है। महानंदा नदी के गहरे पानी में चले जाने से अब तक कुछ पता नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के समय महानंदा नदी में नहाने के क्रम में यह घटना हुई है। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से नदी के तेज धारा में बह गया है। बालक के पिता बैजनाथ यादव प्रदेश में रोजगार करता है।एक बेटा और एक बेटी है।

बेटा विक्रम महानंदा में डुब गया है। चार साल पहले मां की मृत्यु हो गयी है। बाल का लालन पालन दादी यशोदा देवी कर रही थी। इस घटना पर दादी का रो रो कर बुरा हाल है। पोता के नदी के तेज धारा में बह जाने से गमों का पहाड़ पुट पड़ा है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की बालक के डुबने की सूचना पर बालक के बरामद के लिए बहुत प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय गोताखोर के मदद से तलाश करने के साथ एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी है।

उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए पिडित को हर तरह का सहयोग करने की बात कहे। मुखिया पति अरब आलम ने अंचल पदाधिकारी कदवा को सूचना देते हुए बालक के बरामदगी के लिए प्रशिक्षित गोताखोर से प्रयास करने की मांग की है।परिजनों का हिम्मत बढ़ाते हुए इस दुख की घड़ी में सय्यम से काम लेने के लिए ढांढस बंधाये। घटना की सूचना पर बलिया बेलौन के प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गानंद झा, सन्नी कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर हर तरह का सहयोग कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment