कटिहार – कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार की ओर से चयनित एजेंसी एक्सल जियोमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ मास्टर प्लान से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान अब तक किए गए कार्यों, जीआईएस आधारित डेटा एवं मैपिंग की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई।नगर आयुक्त संतोष कुमार ने एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के माध्यम से कटिहार आयोजना क्षेत्र में भविष्य की शहरी विकास योजनाओं को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से तैयार करने में मदद मिलेगी।