न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रेल में बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध चलाए गए संयुक्त अभियान से मचा हड़कंप,पकड़े गए 508 बेटिकट यात्री

508 बेटिकट यात्रियों से 3 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया वसूल,2 को जेल

कटिहार – कटिहार में रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव के कुशल नेतृत्व में तीन दिवसीय सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कटिहार स्टेशन के अलावा मनिहारी, पूर्णिया, किशनगंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर दर्जनों मेल एवं पैसेंजर ट्रेनों की सघन जांच की गई। विशेष अभियान के दौरान रेल राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले कुल 508 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

जिन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इन यात्रियों से 3,12,235 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया गया। जबकि 2 बेटिकट यात्री जुर्माना नहीं देने पर जेल भेजे गए। रेलवे मजिस्ट्रेट एवं वाणिज्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई ने विशेष टिकट जांच अभियान में एक रिकॉर्ड कायम किया है। अचानक हुई सघन जांच का असर रेलवे की टिकट बिक्री पर भी दिखाई दिया और विंडो टिकट की बिक्री में काफी वृद्धि दर्ज की गई।

सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने सफल अभियान के लिए रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव का आभार व्यक्त करते हुए यात्रियों से उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा कर रेलवे राजस्व को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ नियमानुसार जेल की सजा भी हो सकती है।

इस अभियान के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव के साथ पेशकार कुलदीप सिन्हा, नवीन कुमार, प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार, शशि, विश्वास सहित पूरी टीम के सदस्य मौजूद रहे। वही इस अभियान में दो दर्जन से अधिक वाणिज्य कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में रेलवे स्थित बेंच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके पूर्व भी रेलवे मैजिस्ट्रेट श्री गौरव के नेतृत्व में एक दिन में राजधानी एक्सप्रेस आदि ट्रेन को चेक कर लाखों का रेल राजस्व वसूलकर बेटिकट यात्रा करने वालो को एक अल्टीमेटम मैसेज दिया गया था।

Share this news

Leave a Comment