कटिहार -सांसद तारिक अनवर ने कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ,समाजसेवी ,शिक्षाविद् , सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपाल सोनी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया है।
सांसद श्री अनवर ने अपने शोक संदेश मे कहा कि गोपाल सोनी से मेरे व्यक्तिगत संबंध बहुत ही अच्छे थे। वे सरल स्वभाव के साथ साथ बेहद मिलनसार ,नेकदिल, हंसमुख एवं सौम्य व्यवहार के व्यक्ति थे। वे सदैव हमारे स्मृतियों मे जीवित रहेंगे। उनका व्यक्तित्व और जनहित के कार्यों के प्रति सेवाभाव समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने अपना सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन कांग्रेस पार्टी को न्योछावर किया। पार्टी और संगठन के प्रति उनका समर्पण ,निष्ठा और सहयोग हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।सामाजिक कार्यों एवं कवि सम्मेलनों आदि में उनकी दिलचस्पी हमेशा रही। मेरे राजनीतिक जीवन मे उनका हमेशा योगदान रहा। उनका जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे कटिहार के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।
उनका निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र मे उनके द्वारा किए गए योगदान को सदैव सम्मान पूर्वक स्मरण किया जाएगा। उनकी रूचि हमेशा कविताओं से रही। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों के साथ साथ उनके शुभचिंतको को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
गोपाल सोनी के निधन पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, पूर्व विधायक सुनीता देवी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सऊद आलम, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, दिलीप विश्वास , विश्राम सिंह, खगेश सिंह, बी के ठाकुर, शंकर सिंह, बिमल सिंह बेगानी, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, शाहनवाज खान, राजीव चाकी, पुतुल सिंह, निक्कू सिंह, विक्रम पासवान, अवधेश मंडल, भुवन अग्रवाल, प्रहलाद गुप्ता, प्रो विनोद यादव, डॉ बिपिन सिंह, अल्तमश दीवान, मेजर जमाल, सांसद के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक़, आम्रपाली यादव, पप्पू कश्यप, प्रीतम चक्रबती, दामोदर चौबे, मो असलम, संतोष यादव, गिरिंद्र कुमार सिन्हा, मिनाक्षी श्वेता, मो. रियाज, मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, नितिन सिंहा, विश्वनाथ साह,नवीन खंडेलिया, मुकेश कुमार साह, धनंजय ठाकुर, अरुण प्यासा, योगेंद्र यादव, बेचन पाण्डेय, मिथिलेश सिंह,पंचानंद नायक, अमर तिवारी, मो फिरोज मुतून, मोहर्रम खान आदि नेताओं ने शोक जताया एवं ईश्वर से उनके आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।