न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4000 मामलों का हुआ निष्पादन

कटिहार – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रणवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया।लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 4000 मामलों का समझौते के आधार पर निष्पादन कर एक रिकॉर्ड कायम किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन एडीजे-2 सह प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष राय सहित न्यायिक और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसमे एडीजे महेंद्र प्रसाद यादव, सौरभ सिंह, सीजीएम माधवी सिंह, ट्रैफिक डीएसपी मो. सद्दाम हुसैन सहित कई न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीएलएसए सचिव कमलेश सिंह देबू ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बारसोई, रेलवे न्यायालय सहित कुल 16 बेंच गठित किए गए थे। सुबह से ही अपने मामलों का निष्पादन कराने के लिए बड़ी संख्या में पक्षकार न्यायालय परिसर पहुंचने लगे।

दिनभर विभिन्न बेंचों पर मामलों की सुनवाई एवं समझौते का दौर चलता रहा। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित 1615 मामलों में 17 करोड़ 17 लाख 14 हजार 890 रुपये की सेटलमेंट राशि, आपराधिक मामलों के 502, क्लेम के दो, मैट्रिमोनियल के दो, रेलवे के 508 तथा ट्रैफिक चालान से संबंधित 1310 मामलों का निष्पादन किया गया। रेलवे बेंच पर रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव के नेतृत्व में 508 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान गठित बैंचो पर न्यायिक प्राधिकारी के रूप में एडीजे आशुतोष राय, परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश धृति जसलीन शर्मा, एडीजे द्विजेंद्र कुमार, संजय कुमार, महेंद्र प्रसाद यादव ,सौरभ सिंह, बारसोई में एसीजेएम राम सूजन पांडे, सीजीएम माधवी सिंह, एसीजीएम कुलदीप श्रीवास्तव रेलवे कोर्ट में रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव,न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार, मोनिका कुमारी, पूजा सिंह , वेद प्रकाश तिवारी ,प्रगति आनंद, मोहम्मद शम्स राजा थे।

जबकि बैंचो पर पैनल अधिवक्ता के रूप में लोक पीपी जगदीश प्रसाद साह, जीपी रूपेश कुमार, स्पेशल पीपी ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, मोहम्मद नूर आलम , मीणा शर्मा, अरुण कुमार सिंह, अपर लोक अभियोजक रामानंद गुप्ता, अनुरंजन कुमार रंजन, प्रमोद कुमार , हीरानंद झा ,विनोद कुमार, युगल किशोर यादव, सरदार यशवंत सिंह , पंचानन सिंह, त्रिलोक कुमार शाह, अमित कुमार , राजेंद्र मिश्रा, एजाज आलम ,एजीपी रामानंद गुप्ता, नंदकिशोर ठाकुर, सुरेंद्रनाथ दास, अनीता राका , शिवनारायण सिंह, अधिवक्ता धनंजय कुमार झा, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि के साथ अन्य अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे जबकि इसकी सफलता मे लोक अदालत के प्रधान सहायक आशीष कुमार झा, विजय झा, मोहम्मद शाहनवाज आलम, सिंटू कुमार , मुकेश कुमार, संतोष कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

Share this news

Leave a Comment