न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आगमन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

कटिहार -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान -2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है।

इसी क्रम में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री सह कटिहार जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय , जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी,सौरभ कुमार मालाकार शामिल रहे ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री प्रमोद कुमार ने सेवा संकल्प अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उनके 25 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे बिहार में विभिन्न विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि जनभागीदारी, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।

अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुँचाने, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा। साथ-साथ प्रभारी मंत्री नेबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के कटिहार आगमन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम संगठनात्मक आगमन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

नगर सज्जा, स्वागत कार्यक्रम, संगठनात्मक व्यवस्थाओं तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को सफल बनाने तथा प्रदेश अध्यक्ष के कटिहार आगमन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया है।

Share this news

Leave a Comment