न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पंचायत सचिव का असामयिक निधन,प्रखंड कर्मियों में उमड़ी शोक की लहर

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के गरगांव और मौधो पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव पवन कुमार का निधन हो गया।वह बीते छह माह से बीमार चल रहे थे। उनके असामयिक निधन की खबर पर प्रखंड कार्यालय कोचाधामन में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान अंचल अधिकारी सादी रऊफ आवास पर्यवेक्षक राम प्यारे के साथ साथ प्रखंड … Read more

वंदे मातरम का हुआ सामूहिक गायन,हजारों लोग हुए शामिल

संवाददाता /किशनगंज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचनाकाल के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे शहर के आठ स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में आम नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए जिन्होंने उत्साहित होकर राष्ट्रगीत का गायन किया ।मालूम हो कि … Read more

बस स्टैंड के पास मोबाइल झपटकर भाग रहा बदमाश रंगे हाथ पकड़ाया,पुलिस के किया गया हवाले

संवाददाता/किशनगंज शहर के अति व्यस्ततम इलाकों में शुमार बिहार बस स्टैंड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिनदहाड़े एक बेखौफ उच्चक्के ने राहगीर के हाथ से मोबाइल झपट लिया। हालांकि, आरोपीत अपनी चालाकी में कामयाब होता, उससे पहले ही स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मुस्तैदी से उसे खदेड़कर रंगे हाथ धर दबोचा गया। … Read more

अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के साथ सांठ-गाँठ के आरोप में कोढ़ोबाड़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष निलंबित

सागर चंद्रा/ किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने कोढ़ोबाड़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष एस आई प्रमोद कुमार यादव को निजी स्वार्थ के लिए अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के साथ सांठ-गाँठ रखने के आरोप में निलंबित कर दिया है। प्रमोद कुमार यादव पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कुछ व्यक्तियों से सांठगांठ कर बाइक, पिक-अप … Read more

किशनगंज:युवती से मारपीट और डांटने का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार

दिघलबैंक में हुई घटना की जांच के लिए SIT गठित, चार आरोपितों के राज्य से बाहर होने की सूचना; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी किशनगंज/प्रतिनिधि दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हाट रेलवे स्टेशन के पास युवती को घेरकर मारपीट, डांटने संबंधित वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में … Read more

अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना, चैनपुर व आमबाड़ी में लगा मेला

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत की विधिवत पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने अनंत चतुर्दशी भगवान की कथा सुनी और सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना को लेकर पूजा की। पर्व को लेकर प्रखंड … Read more

एक सुर, एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, देशभक्ति से सराबोर हुआ डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय

संवाददाता/ किशनगंज डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में शुक्रवार  को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सतनारायणन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. मुकुल कुमार,डा … Read more

एसीआर भवन निर्माण कार्य का विधायक सरवर आलम ने किया विधिवत उद्घाटन

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय कोचगढ़ पुरन्दाह में एसीआर भवन निर्माण कार्य का विधायक सरवर आलम ने ग्रामीणों के साथ फीता काट कर शिलान्यास किया। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तहत भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक सरवर आलम ने कहा कि उच्च माध्यमिक … Read more

मध्य विद्यालय बड़ीजान में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के मध्य विद्यालय बड़ीजान में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया। इस संदर्भ में संकुल समन्वयक मुशाहिद आलम ने बताया कि संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रतिनियुक्त शिक्षक शिक्षिका मुल्यांकन कार्य में शामिल हुए। संकुल समन्वयक मुशाहिद आलम संचालक हसन अकमल,प्रधानाध्यापक महफूज आलम … Read more

बीच-बचाव करने पहुंची महिला और उसके भाई पर चाकू से हमला

सागर चंद्रा/ किशनगंज मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ उसके भाई पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में सुभाषपल्ली कबीर चौक निवासी पूनम कुमारी पति प्रभु कुमार यादव और दालकोला निवासी ई रिक्शा चालक भाई चंदन घोष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने … Read more