कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय कोचगढ़ पुरन्दाह में एसीआर भवन निर्माण कार्य का विधायक सरवर आलम ने ग्रामीणों के साथ फीता काट कर शिलान्यास किया।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तहत भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक सरवर आलम ने कहा कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक माहौल मिले यही मेरी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा की शिक्षण संस्थानों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो इस दिशा में मैं नौ महीनों से संघर्षरत हूं। सभी स्कूल मदरसों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए अभिभावकों के साथ साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी सजग रहने की जरूरत है। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष आदिल इकबाल हरिलाल मंडल इत्यादि मौजूद थे।