न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

वंदे मातरम का हुआ सामूहिक गायन,हजारों लोग हुए शामिल

संवाददाता /किशनगंज

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचनाकाल के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे शहर के आठ स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में आम नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए जिन्होंने उत्साहित होकर राष्ट्रगीत का गायन किया ।मालूम हो कि शहर के सुभाष पल्ली,मनोरंजन क्लब,रूईधासा टाउन क्लब ,विद्या मंदिर विद्यालय,
नेपालगढ़ कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर निर्धारित समय पर लोग जुटे और एक स्वर में वंदे मातरम का गायन किया ।

इसी क्रम में नेपालगढ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भी ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।गौरतलब हो कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में आयोजित इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर के 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ गायन हुआ।

आयोजन में एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। नेपालगढ़ कॉलोनी में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल, वार्ड पार्षद विजय रंजन देव, चित्त रंजन शर्मा, संतोष दास, डॉ अजित दास माणिक पाल, रुमकी दास, प्रिय रंजन शर्मा समेत बड़ी संख्या में बच्चे व छात्र मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment