न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पंचायत सचिव का असामयिक निधन,प्रखंड कर्मियों में उमड़ी शोक की लहर

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के गरगांव और मौधो पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव पवन कुमार का निधन हो गया।वह बीते छह माह से बीमार चल रहे थे।

उनके असामयिक निधन की खबर पर प्रखंड कार्यालय कोचाधामन में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान अंचल अधिकारी सादी रऊफ आवास पर्यवेक्षक राम प्यारे के साथ साथ प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना किया।

इस बाबत आवास पर्यवेक्षक राम प्यारे ने कहा कि पंचायत सचिव पवन कुमार बेहद सरल शांत स्वभाव और मृदुभाषी थे।उनकी सादगी और विनम्र व्यवहार हमेशा याद रहेगा।वह मोतीहारी जिला के रहने वाले थे।

Share this news

Leave a Comment