न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बीजेपी में शामिल हुए दर्जनों लोग ,नेताओ ने कहा पार्टी होगी और मजबूत

किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

गलगलिया : बुधवार को देर रात खोरीबाड़ी अंचल के बूथ संख्या 81 में 30 परिवारों के दर्जनों लोगों ने अन्य पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस संबंध में केन्द्र समिति के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ ने बताया कि 30 परिवार अन्य पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।

मालूम हो कि बूथ संख्या में 81में एक बैठक का आयोजन कर 30 सदस्य को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल किया गया। आगे उन्होंने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर सभी अन्य पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने शामिल होने वाले सदस्य को भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इन सदस्यों को पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी । आगे उन्होंने कहा राज्य की जनता इस बार चुनाव में भाजपा को विजय बनाने का मन बना चुकी है। इस अवसर केंद्रीय समिति के सदस्य श्री गणेश चंद्र देवनाथ के अलावे अंचल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ,खोरीबाड़ी बुढागंज – मंडल के उपाध्यक्ष अरुण दास , युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment