न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : स्वास्थ केंद्र में ग्रामीणों ने किया हंगामा ,ANM पर बतमिजी का लगाया आरोप

किशनगंज/पोठिया/इरफान

पोठिया अन्तर्गत  पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र दामलबाड़ी में शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने जमकर बबाल काटा। जानकारी के अनुसार एक रूबी खातून सहित अन्य लोग दवा लेने अस्पताल पहुंची थी जहा ANM द्वारा उनसे बदसूलकी की गई जिसके बाद देखते ही देखते दर्जनों लोग अस्पताल में जमा हो गए और हंगामा करने लगे ।

वहीं सोनी कुमारी ने कहा भीड़ देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु कहा गया  था और दूरी बना कर रखने कि बात कही गई थी जिसपर सभी हंगामा करने लगे ।फिलहाल स्थानीय लोगो के बीच बचाव से मामला शांत करवा लिया गया है । मौके पर नाजिमा खातून ,पंचायत समिति सदस्य  तेरून निशा,समिति  प्रतिनिधि ताहीर अंसारी भी मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment