न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण करने हेतु बैठक कर मनरेगा कर्मियों को दिया गया निर्देश

किशनगंज/विजय कुमार साहा

मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित

आगामी नौ अगस्त को पृथ्वी दिवस के अवसर पर टेढ़ागाछ के सभी पंचायतों में पौधारोपण होगा। उक्त बातें मनरेगा कार्यालय में बैठक के दौरान मनरेगा कर्मियों को निर्देश देते हुए मनरेगा पीओ अबूनसर फैजी ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कर्मी अपने पंचायतों में तैयारी कर लें।

भुगतान को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि अभिलेखों को पूर्ण करने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया को समय से पूरा करें। बैठक में श्री फैजी ने कहा कि जहां भी मनरेगा के तहत कार्य चल रही है। वहां योजना से संबंधित बोर्ड लगाना अनिवार्य है। इस कार्य को यथा शीघ्र पूरा करा लें।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का 90 दिनों का मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराएं। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।इस बैठक में अरुण पाठक, उदय शंकर, मंसूर आलम, कामरान यजदानी, कमल कुमार राय साथ अन्य कर्मी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment